NH-419 पर मुआवज़ा घोटाले और निम्नस्तरीय निर्माण का आरोप

NH-419 पर मुआवज़ा घोटाले और निम्नस्तरीय निर्माण का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट – रोहित मंडल
लोकेशन – पूर्वी टुंडी, धनबाद

धनबाद जिले के गोविंदपुर-साहेबगंज NH-419 पथ निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिग्रहित जमीन का मुआवज़ा अब तक नहीं दिया गया है, जबकि विभाग और कंपनी का दावा है कि भुगतान हो चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्लॉट संख्या 408 (2 डिसमिल) पर विवाद चल रहा है, जबकि प्लॉट संख्या 409 (11 डिसमिल) का अलग से एवार्ड बनाकर भुगतान होना चाहिए। इसके अलावा NH किनारे स्थित करीब 20 साल पुराना बजरंगबली मंदिर का मुआवज़ा भी अब तक नहीं दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई पुराने भवनों को 2010 में ही मुआवज़ा मिल चुका था और 2025 में फिर से पेमेंट कर दिया गया। यानी डबल पेमेंट हुआ, जबकि असली हक़दार अब भी वंचित हैं।

सड़क निर्माण को लेकर भी सवाल उठ uiiuuiरहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घरों से 10 फीट ऊँचा रोड बनाया जा रहा है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है। सड़क का निर्माण भी मानक के अनुरूप नहीं है—लचीली मिट्टी को हटाए बिना उसी में भराई की जा रही है, जिससे सड़क कुछ वर्षों में ही टूट सकती है।

ग्रामीणों ने NH अधिकारियों और कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन विभाग से जांच की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!