एसएसपी ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण

एसएसपी ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लंबित मामलों की समीक्षा, साफ-सफाई और अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश

धनबाद: धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को टुंडी थाना और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख कक्ष, मालखाना, सीरिस्ता और हाजत का बारीकी से जायजा लिया।

लंबित मामलों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की जांच को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।

गश्ती और निगरानी को और मजबूत करने का आदेश

एसएसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

साफ-सफाई और अनुशासन पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय का पहला दरवाजा है, इसलिए यहां का वातावरण हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रहना चाहिए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने निरीक्षण के दौरान जवानों और पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को जनता से मित्रवत व्यवहार करने और शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ निपटाने की हिदायत दी।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभानी होगी।

About Author

error: Content is protected !!