भाटडीह-नागदा में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाटडीह/नागदा
धनबाद / महुदा : भाटडीह ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और परिवहन का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला प्रशासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि भाटडीह और नागदा इलाके में खुलेआम कोयले की लूट जारी है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे कारोबार का संचालन एक युवक के इशारे पर हो रहा है। ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य मशीनें दिन-रात अवैध खनन और ढुलाई में लगी हैं।
यही नहीं, इस गोरखधंधे में स्थानीय लोगो के साथ बाहरी कई अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिम्मेदार पुलिस, बीसीसीएल प्रबंधन, वन विभाग, माइनिंग, सीआईएसएफ और विशेष रूप से गठित टास्क फोर्स पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है।
लगातार जारी यह अवैध खेल प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोग मानते हैं कि कार्रवाई का अभाव और चुप्पी इस बात का संकेत है कि सायद कहीं न कहीं मिलीभगत का खेल चल रहा है??
सवाल उठता है कि आखिर कब तक यह अवैध साम्राज्य फलता-फूलता रहेगा और कब तक पुलिस-प्रशासन आंख मूंदकर बैठा रहेगा?