झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का 15 अगस्त की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और वेंटिलेटर पर जीवन संघर्ष कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त को बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर से एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और हालत बेहद नाजुक थी।

बीच में मेडिकल बोर्ड बिठाकर उनके ऑपरेशन पर निर्णय लेने की तैयारी हो रही थी, जो 18 अगस्त को प्रस्तावित थी। लेकिन इससे पहले ही 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रामदास सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।
रामदास सोरेन झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए हमेशा सक्रिय रहे और विद्यार्थियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

2 अगस्त को सिर में चोट लगने से अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था इलाज

15 अगस्त की रात निधन

पूरे राज्य में शोक की लहर

About Author

error: Content is protected !!