शहीद मनिद्रनाथ मंडल फ़ाउंडेशन ने मनाई जयंती,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को शहीद मनिद्रनाथ मंडल की जयंती का आयोजन मेमको मोड़, धनबाद स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर शहीद मनिद्रनाथ मंडल फ़ाउंडेशन के बैनर तले किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल तथा संचालन जिला महासचिव शैलेन मंडल ने किया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर
76 लोगों को सम्मानित किया गया।
विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आदिवासी नृत्य और गान शामिल रहे।
सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दिनभर कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रमुख अतिथियों के विचार :
केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने कहा कि “मनिद्रनाथ मंडल के कार्यों पर युवाओं को मंथन करने की आवश्यकता है।”
टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि “वे गरीबों और पीड़ितों के सच्चे नेता थे।”
धनबाद विधायक राज सिंन्हा ने कहा कि “अब तक उन्हें झारखंड में उचित सम्मान नहीं मिला, मैं उन्हें सम्मान दिलाने का संकल्प लेता हूं।”
डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि “उनके संघर्ष और बलिदान को आत्मसात करना जरूरी है।”
सिंदरी विधायक फुलचांद मंडल ने कहा कि “वे झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता थे।”
उपस्थित गणमान्य
इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, भाजपा नेत्री तारा देवी, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक फुलचांद मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, संतलाल प्रमाणिक, धरणीधर मंडल, सटीक मंडल, गणपत महतो, मुन्नू आलम, लगी सोरेन, माधव मंडल, गणेश मंडल, फ़ाउंडेशन अध्यक्ष गोत्तम मंडल, सचिव पंकज मंडल, कोषाध्यक्ष चिरंजीत मंडल सहित सैकड़ों गणमान्य, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।