सेवा संकल्प अभियान के तहत रामगढ़ में लगा ‘सेवा सेतु अभियान—लाभार्थी शिविर’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी, दुमका जिला की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत रामगढ़ में “सेवा सेतु अभियान—लाभार्थी शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करना रहा।
- कार्यक्रम में दुमका के पूर्व सांसद सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील सोरेन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेश मुर्मू, जिला प्रभारी श्री अशोक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार मंडल, उपाध्यक्ष श्री मनोज पाण्डेय, श्री मनोज सिंह पहाड़िया, भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री रामेश्वर मुर्मू, मंडल अध्यक्ष श्री भोला मांझी, श्री नवलकिशोर मांझी, श्री महेंद्र मंडल, श्रीमती नालिनी मंडल, श्री किशोरी साह, श्री जयकांत मंडल, श्री रामकृष्ण हेंब्रम सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री सुनील सोरेन ने सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुँच बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के प्रयास को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।