हजारीबाग में मोहर्रम जुलूस के दौरान भीषण हादसा, आग की चपेट में आए 15 लोग – महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

हजारीबाग में मोहर्रम जुलूस के दौरान भीषण हादसा, आग की चपेट में आए 15 लोग – महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग | मोहर्रम के जुलूस में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक आग का खेल अचानक हादसे में तब्दील हो गया। हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में परंपरागत जुलूस के दौरान आग का भयावह मंजर देखने को मिला, जिसमें 15 से अधिक लोग झुलस गए, जिनमें कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहर्रम जुलूस में परंपरागत हथियारों और आग के करतब का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान, जब डीज़ल का इस्तेमाल कर आग को तेज़ किया गया, तो अचानक आग ने भीषण रूप ले लिया और आसपास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए। चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा।

स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग लाया गया। जहां से गंभीर रूप से झुलसे महिलाओं और बच्चों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है।

प्रशासनिक लापरवाही या नियमों की अनदेखी?

गौरतलब है कि मोहर्रम के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र और खतरनाक प्रदर्शन पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर यह खतरनाक प्रदर्शन किया गया।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

About Author

error: Content is protected !!