मोहर्रम का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया टुंडी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 

पुर्वी टुंडी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के टुंडी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुहर्रम का त्योहार को बड़े उत्साह और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों में अखाड़ा निकाला गया और हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। टुंडी के रामपुर मोड़, महराजगंज, कमारडीह, संग्रामडीह, जाताखूंटी, सर्रा, कदैयां, छाताबाद, काशीटांड और शहरपुरा जैसे गांवों में मुहर्रम का अखाड़ा निकाला गया टुंडी पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद और डीएसपी मुख्यालय 2 के धीरेंद्र नारायण बांका टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर महतो सहित स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कमारडीह और कदैयां पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ लाठी भी खेली।

मुहर्रम का त्योहार इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने में मनाया जाता है, जो इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कर्बला के मैदान में अन्यायपूर्ण शासन और बेइंसाफियों के खिलाफ आवाज उठाई थी और सच्चाई, न्याय और इस्लाम के सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी इस त्योहार के दौरान, शिया मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया निकालते हैं और इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। वे दस दिनों तक मातम मनाते हैं और हुसैन की याद में छाती पीट-पीटकर रोते और विलाप करते हैं। इस दौरान वे रंगीन कपड़े और श्रृंगार से दूर रहते हैं

रिपोर्ट। रोहित मंडल

About Author

error: Content is protected !!