मोहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस प्रशासन की रही सक्रिय भूमिका

मोहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में संपन्न, पुलिस प्रशासन की रही सक्रिय भूमिका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जामताड़ा/बिंदापाथर:

मोहर्रम का पर्व जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाईजोरी गांव में पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव एवं एएसआई राजू महतो अपने दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे।

पुलिस की सतर्क निगरानी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की और कहा कि पुलिस हर परिस्थिति में आमजनों के साथ खड़ी है।

इस मौके पर ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति देखी गई और सभी ने मिलजुलकर पर्व को सफल बनाया। प्रशासनिक सक्रियता व बेहतर व्यवस्था की स्थानीय लोगों ने भी सरा हना की।

About Author

error: Content is protected !!