झारखंड में पहली हाई सिक्योरिटी जेल, गृह सचिव ने किया निरीक्षण

झारखंड में पहली हाई सिक्योरिटी जेल, गृह सचिव ने किया निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग में झारखंड की पहली हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण ज़ोरों पर है। आज राज्य की गृह सचिव वंदना दादेल ने इस निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया। उनके साथ कारा महानिरीक्षक सुदर्शन मंडल, DC नैंसी सहाय, SP अरविंद कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह विशेष जेल हार्डकोर उग्रवादियों और खतरनाक अपराधियों के लिए बनाई जा रही है, जहां अत्याधुनिक सुरक्षा इंतज़ाम होंगे। करीब 18.20 एकड़ क्षेत्र में 87 करोड़ 66 लाख की लागत से बन रही इस जेल में 280 कैदियों को रखने की व्यवस्था होगी। जेल की खास बात यह है कि कैदियों के सेल में बिजली का पॉइंट नहीं होगा, जिससे निगरानी और कड़ी की जायेगी। जेल में वॉच टावर, 50 बेड वाला बैरक, अस्पताल, आवासीय भवन, अग्निशमन यंत्र, वर्षा जल संचयन और आधुनिक सुरक्षा प्रणाली जैसी व्यवस्थायें होंगी। इसके अलावा गृह सचिव ने हजारीबाग के खुला जेल सह पुनर्वास केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्यायें जानी और रोजगारपरक प्रशिक्षण शुरू करने की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया।

About Author

error: Content is protected !!