राम मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, ISI ने सौंपा था रहमान को काम, एसटीएफ ने दबोचा

अयोध्या : फरीदाबाद में गुप्त रूप से रह रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसपर अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान बनाने का शक है. गुजरात और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को इस बात का खुलासा किया. एसटीएफ ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या में राम मंदिर पर ग्रेनेड हमले का प्लान तैयार कर रही थी. एसटीएफ की टीम ने रविवार शाम फरीदाबाद के पाली से 19 साल के एक संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया. अयोध्या के मिल्कीपुर निवासी रहमान के पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब्दुल रहमान रह रहा था शंकर के नाम से

अब्दुल रहमान अबू बकर को गिरफ्तार किया गया है. वह नाम छिपाकर रह रहा था. उसने अपना नाम शंकर बताया और फरीदाबाद में छिपा हुआ था. जांचकर्ताओं को उसके संदिग्ध साथी और एक ठिकाने तक ले गए. यहां उन्हें इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत से जुड़े एक नेटवर्क के जरिए आईएसआई संचालकों द्वारा उपलब्ध कराए गए दो हथगोले मिले.

रहमान फैजाबाद के पास मिल्कीपुर का रहने वाला

एटीएस सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित की है. इसमें बताया गया कि बम निरोधक दस्ते ने फरीदाबाद में विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया. रहमान फैजाबाद के पास मिल्कीपुर का रहने वाला है, जो अयोध्या से करीब 6.5 किलोमीटर दूर सरयू के दक्षिणी तट पर है. वह फरीदाबाद में रहता था.

रहमान के पास से जांचकर्ताओं को अहम सबूत मिले

रहमान को यूपी में राम मंदिर और प्रशासनिक कार्यालयों सहित संवेदनशील स्थानों की रेकी का काम सौंपा गया था. छापे के दौरान जब्त की गई एक पेन ड्राइव में जांचकर्ताओं को अहम सबूत मिले. इसमें हमले का प्लान, टरगेट और उसके हैंडलरों के निर्देश शामिल थे. जांचकर्ताओं को संदेह है कि हमला बहुत जल्द किया जाने वाला था.

About Author

error: Content is protected !!