झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मार्च से होगा शुरू
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड(JHARKHAND):झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद जेसीईसीईबी द्वारा झारखंड पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम सत्र 2025 में नामांकन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक सूचना अधिसूचना जारी कर दिया गया है अभ्यर्थी झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 5 मार्च 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 18 में 2025 को ओएमआर शीट पर आधारित ऑफलाइन मोड के माध्यम से लिया जाएगा ।
योग्यता की कसौटी या योग्यता मानदंड:-
झारखंड राज्य के स्थाई निवासी या स्थानीय निवासी ही पॉलीटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए योग्य होंगे।
उम्मीदवार को दशमी/माध्यमिक या सनकक्ष परीक्षा में काम से कम 35% अंक प्राप्त करने चाहिए।
2025 में दसवीं/समकक्ष परीक्षा देने वाले छात्र भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें नामांकन के समय अपना उत्तीर्ण प्रमाण पत्र दिखाना होगा
परीक्षा का प्रकार :-
पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में होगी ।
परीक्षा में बहुविकल्प सवाल होंगे और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगा।
उम्रसीमा :-
केवल खनन अभियंत्रण शाखा के लिए न्यूनतम आयु दिनांक 01/07/2025 तक 17 वर्ष है ।
अन्य किसी भी शाखा हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम सीमा निर्धारित नहीं है ।
आवेदन शुल्क :-
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड द्वारा पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा।
जिसमें बैंक शुल्क के साथ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग का उपयोग किया जाएगा।
भुगतान का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं है ।
अन्य राज्यों के उम्मीदवार को केवल सामान्य उम्मीदवारों के रूप में माना जाएगा।
एक बार भुगतान की गई आवेदन शुल्क वापस नहीं होगी।
जरनल/ ईडब्ल्यूएस/ Bc1 /Bc2 के लिए शुल्क 650 रुपया है ।
एससी/ एसटी और फीमेल के लिए 325 रुपए का शुल्क है।
फिजिकली हैंडिकैप्ड के लिए कोई शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
मैट्रिक प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र की छाया प्रति
जाति प्रमाण पत्र
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
आधार कार्ड की छाया प्रति
फोटो एवं हस्ताक्षर
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2025 से प्रारंभ होगा।
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है।
एग्जाम की तारीख 18 मई 2025 को 10:30 बजे से 1:00 तक होगा ।