NIA ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार, रांची समेत कई राज्यों से बरामद किये हथियार

एनआईए की 2024 में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

210 गिरफ्तारियां, बड़ी हथियारों की बरामदगी और नई अदालतों की स्थापना

रांची : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने साल 2024 में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. एनआईए ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार है. साथ ही रांची समेत कई राज्यों से हथियार भी बरामद किये हैं. वामपंथी उग्रवाद पूरे वर्ष एनआईए की जांच का प्रमुख केंद्र बना रहा, जिसके कारण 2024 में हुई गिरफ्तारियों में से 69 प्रतिशत मामले उग्रवाद से जुड़े थे.

राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ बड़ी हथियारों की बरामदगी

एनआईए की कार्रवाई में देश में हिंसा फैलाने की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा किए गए प्रयासों के खिलाफ हथियारों की बरामदगी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई. रांची, पटना, जम्मू, जयपुर, और चंडीगढ़ सहित देश भर से हथियारों की बरामदगी और जब्ती के मामले सामने आये. जिनमें दो हैंड ग्रेनेड, 34 पिस्तौल राउंड, एक चीनी पिस्तौल, एक तुर्की पिस्तौल, 20 चीनी पिस्तौल राउंड और एक पिस्तौल साइलेंसर शामिल है.

अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति के मामले में पांच राइफलें, छह पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 215 राउंड गोला-बारूद, पांच डेटोनेटर, दो पैकेट गन पाउडर, 75 खाली कारतूस और 75 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ भी जब्त किये गये.

एनआईए ने रांची में एक नई विशेष अदालत की स्थापना की

राज्य पुलिस बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों के तहत, एनआईए ने 2024 में 11 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 1,678 राज्य पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल में सुधार किया. इसके साथ ही, भारत की शांति और सद्भाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख आतंकवाद संबंधी और अन्य गंभीर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, एनआईए ने अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये, जिसमें जम्मू और रांची में एक-एक नई विशेष एनआईए अदालत की स्थापना शामिल है.

बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ की कार्रवाई

एनआईए के लिए बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों पर कार्रवाई 2024 की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही. पिछले साल, एनआईए ने विदेश में सक्रिय खालिस्तानी आतंकवादियों से जुड़े मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इन मामलों में 101 ठिकानों की तलाशी ली. कुल मिलाकर 2024 में विभिन्न मामलों के सिलसिले में 662 जगहों पर छापेमारी की गयी. गैंगस्टर से जुड़े मामलों में भी रांची सहित अन्य स्थानों से 13 गिरफ्तारियां की गयीं.

About Author

error: Content is protected !!