धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र सुस्निलेवा स्थित मंडल तालाब में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार शाम को ही तालाब में डूबा था। वहीं आज रविवार को काफी खोजबीन के बाद मृत व्यक्ति का शव गोताखोरों ने तालाब से निकाला गया। वहीं मृत व्यक्ति की पहचान राज नगर भेलाटांड़ निवासी जेपी सिंह के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार मृत जेपी सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। वहीं मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। वहीं परिजनों के अनुसार व्यक्ति की मौत खुदकुशी से जोड़कर देखा जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!