निरसा थाना क्षेत्र में विजय और संजय जमकर कर रहा कोयला चोरी,इनके बीच में कोई आता है तो उनके साथ मारपीट तक करते है लेकिन निरसा पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। शनिवार की देर रात निरसा के चापापुर बेनागड़िया रोड कांटावन जंगल स्थित इनके अवैध भट्ठा रमेश दास एंटरप्राइजेज में पुलिस की एक विशेष टीम एवं निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला के नेतृत्व में छापेमारी की गयीं। छापेमारी में दो ट्रैक्टर एवं डेढ़ सौ टन कोयला जब्त करने में टीम को सफलता हाथ लगी। फैक्टरी में उपस्थित लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बताया जाता है कि जिस वक्त टीम फैक्टरी में छापेमारी करने पहुंची उस वक्त ट्रैक्टर से चोरी का कोयला अनलोड किया जा रहा था। पुलिस ने जब्त करीब डेढ़ सौ टन कोयला समेत दो ट्रेक्टरों को थाना ले आयी। एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने बताया कि फैक्टरी मालिक रमेश दास समेत संचालक विजय कुमार यादव व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। कोयला तस्करी में सम्मिलित किसी भी लोगों को बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस के इस कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कौन है निरसा का विजय :कोयला तस्करी के खेल में निरसा का विजय उभरता नाम है। खाक पति से करोड़पति बन बैठा विजय यादव 10 15 वर्ष पूर्व एक कोयला कारोबारी का बॉडीगार्ड हुआ करता था। कुछ दिन उसके साथ रहने के कारण कोयला के वैध व अवैध कारोबार का सारा गुर सीख चुका था। पहले वह साइकिल और ट्रैक्टर से कोयला ढुलाई का काम करने लगा और देखते ही देखते कोयला तस्करों के सिंडिकेट का प्रमुख बन गया।