पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया, संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव

संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सर्वे कार्य  पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sambhal : यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान आज रविवार को बवाल हो गया. सर्वे का विरोध कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पुलिस के साथ बहस की. पुलिस ने कड़ाई की, तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया.  पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. हालांकि जामा मस्जिद के बाहर किये जा रहे पथराव को लेकर मस्जिद से बार-बार अपील की गयी कि पथराव न करें. शांति बनाये रखे, बावजूद उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की, आगजनी की.  खबर है कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव करने के साथ फायरिंग भी की.  पुलिस को खुद को बचाने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़.। फायरिंग और पथराव के बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

जामा मस्जिद के सर्वे का  स्थानीय कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है

जामा मस्जिद के सर्वे का काम स्थानीय कोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है. रविवार सुबह कोर्ट कमिश्नर द्वारा संभल की जामा मस्जिद का सर्वे शुरू होने के लगभग एक घंटे के अंदर हंगामा शुरू हो गया. कोर्ट कमिश्नर के सर्वे को देखते हुए संभल के डीएम और एसपी वहां सदलबल मौजूद थे. खबरों के असार पुलिस ने पथराव करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले भी संभल की

जामा मस्जिद का कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे किया था. उस समय भी कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई थी.

संभल के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि सर्वे कार्य  पूर्ण हो चुका है और सर्वेक्षण टीम को हमने सुरक्षित अपनी जगह पर पहुंचा दिया है. स्थिति नियंत्रण में है. कहा कि  जो भी शरारती तत्व हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा

संभल में जामा मस्जिद की जगह पहले श्रीहरिहर मंदिर था

जानकारी के अनुसार कोर्ट कमिश्नर को संभल की जामा मस्जिद का सर्वे पूरा कर 29 नवंबर तक स्थानीय अदालत में रिपोर्ट जमा करनी है. सूत्रों के अनुसार जामा मस्जिद में इन्वेसिव सर्वे नहीं हो रहा है. कोर्ट के आदेशानुसार कोर्ट कमिश्नर की टीम सिर्फ मस्जिद के भीतर फोटो और वीडियो ले रही है. जिसके आधार पर रिपोर्ट दाखिल की जानी है. हिंदू पक्ष का कहना है कि संभल में जामा मस्जिद की जगह पहले श्रीहरिहर मंदिर था. मुगल बादशाह बाबर ने श्रीहरिहर मंदिर को गिराकर जामा मस्जिद बनाई थी.

About Author

error: Content is protected !!