Ranchi : इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुना गया. लगभग चार घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक के बाद सीएम सहित गठबंधन दल के नेता राजभवन पहुंचे. हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इंडिया ब्लॉक के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी. बताते चलें कि इस बार गठबंधन को 56 सीटें हासिल हुई हैं. झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार जबकि माले के खाते में चार सीटें आई हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!