बिहार के सहरसा में दशहरा के मौके पर एक परिवार की खुशियां जलकर राख हो गईं,जहां पर गलती उनकी खुद की थी। जानकारी के मुताबिक,सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ हाथी दास टोला में स्थित एक बंद घर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे मकान को अपने आगोश में लिया। वहीं मुहल्ले वालों ने इस बात की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जबतक आग बुझती तब तक घर मे रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के मुताबिक़ इस घर में रहनेवाले घर के अंदर दीपक जलाकर पूरा परिवार दशहरा का मेला देखने चला गया था। इस बीच घर में जल रहे दीपक से घर में आग लग गई,जिसने भयंकर रूप धारण कर लिया। जब घर के लोगों को आग लगने की खबर मिली तो वह तुरंत वापस लौटे,लेकिन तब तक घर में रखे लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो चुका था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!