रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आ सकते हैं. वे यहां एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने यह जानकारी दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली से रांची लौटते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहयोगियों के साथ संविधान सम्मान सम्मेलन के लिए संभावित कार्यक्रम स्थल कार्निवल सभागार का निरीक्षण किया. उनके साथ शशिभूषण राय, विनय कुमार दीपू, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रवक्ता जगदीश साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे.
वैसे तो रांची में होने वाला राहुल गांधी का संविधान सम्मान सम्मेलन देश का पांचवां कार्यक्रम होगा, लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खास है.