निरसा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, पिस्टल के साथ आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार

निरसा में दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, पिस्टल के साथ आरोपी युवराज सिंह गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा (धनबाद):
निरसा थाना क्षेत्र के कालीमाटी गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना 01 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

सरेआम पिटाई के बाद नाबालिग की आत्महत्या मामला: दलित समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग
पुलिस जांच में सामने आया कि पैसे के लेन-देन को लेकर वादी निरंजन कुमार चौहान और अभियुक्तों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान अभियुक्त युवराज सिंह ने पिस्टल निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 06 खोखा बरामद किया, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई।

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, एक लाख का इनामी शूटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
इस संबंध में वादी निरंजन कुमार चौहान के लिखित आवेदन पर निरसा थाना कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ 27 आर्म्स एक्ट के तहत कुल पांच अभियुक्तों को नामजद किया गया है।
कांड दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में 03 जनवरी 2026 को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त युवराज सिंह (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

पुटकी झड़प मामला: घायल का फर्द बयान दर्ज, थाना प्रभारी के बयान पर अलग केस दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त युवराज सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में निरसा थाना में दो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा तथा अवैध खनन से जुड़े मामले शामिल हैं।

रहस्यमय हालात में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
इस कार्रवाई में निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।

About Author

error: Content is protected !!