धनबाद के SNMMCH से आदिवासी नवजात चोरी मामले में बड़ा खुलासा,

धनबाद के SNMMCH से आदिवासी नवजात चोरी मामले में बड़ा खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) से आदिवासी दंपती के नवजात बच्चे की चोरी के मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने महज 30–32 घंटे के भीतर नवजात को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि नवजात लड़के की कीमत 3 लाख रुपये तय की गई थी। इस संगठित बच्चे चोरी गिरोह में अस्पताल कर्मी, दलाल और खरीदार शामिल थे।

पैसों के लेन-देन का खुलासा

कौशल सिंह ने इश्तियाक अंसारी को ₹80,000 फोनपे के माध्यम से दिए हसीमुद्दीन अंसारी को ₹70,000 का चेक दिया
शेष राशि अन्य माध्यमों से देने की तैयारी थी बच्चा चोरी में प्रयुक्त वाहन जब्त पुलिस ने इस कांड में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार को भी जप्त कर लिया है, जिससे पूरे नेटवर्क की पुष्टि होती है।
बच्चा खरीदने का कारण जांच में यह भी सामने आया है कि कौशल सिंह की मामी राजकुमारी देवी को एक बेटा चाहिए था, इसी वजह से नवजात की खरीद-फरोख्त की साजिश रची गई।

SNMMCH से चोरी हुआ नवजात बरामद, मां की ममता लौटी—चेहरे पर फिर आई मुस्कान धनबाद पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, अस्पताल कर्मी समेत 4 गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

इश्तियाक अंसारी – अस्पताल कर्मी, रखितपुर, बलियापुर

हसीमुद्दीन अंसारी – अस्पताल में दलाल, बरवापूर्व, गोविंदपुर

कौशल सिंह – भूली, बी-टाइप, क्वार्टर नंबर 19

अभिलाषा सिंह – पत्नी कौशल सिंह, भूली, बी-टाइप, क्वार्टर नंबर 19

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।

About Author

error: Content is protected !!