थानेदार पर हमला करने वाले 4 आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की तलाश जारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में थानेदार सहित पुलिस जवानों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
SNMMCH से चोरी हुआ नवजात बरामद, मां की ममता लौटी—चेहरे पर फिर आई मुस्कान धनबाद पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, अस्पताल कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में चास के पुपुनकी निवासी पूर्व मुखिया शिव केवट सहित तीन अन्य लोग शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने चास (मु.) थाना प्रभारी प्रकाश मंडल एवं अन्य पुलिसकर्मियों पर पथराव और डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमला इतना उग्र था कि आत्मरक्षा के लिए थानेदार को अपनी सर्विस पिस्टल तक निकालनी पड़ी।

क्या है पूरा मामला
चास के डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुपुनकी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की तैनाती के लिए थाना प्रभारी वहां पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि फोरलेन से आश्रम की ओर आने वाली सड़क पर कुछ लोग राहगीरों को परेशान कर रहे हैं।
तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
जब थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने अचानक पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया, जिसके बाद हालात काबू में आए।
बोकारो : 44 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 अपराधी व 2 विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी हिरासत में होंगे।