बोकारो : 44 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 अपराधी व 2 विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

बोकारो : 44 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 अपराधी व 2 विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घरों में चोरी की कुल 44 घटनाओं को अंजाम देने वाले 5 शातिर अपराधियों तथा 2 विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया लाखों रुपये मूल्य का सोना-चांदी, टीवी, इन्वर्टर, लैपटॉप, ग्राइंडर, गणेश जी की मूर्ति, नकद राशि, पीतल-कांसा के बर्तन, पूजा के बर्तन समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है।


इसके अलावा पुलिस ने चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, 2 चाकू, 1 गैंता एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!