SNMMCH से चोरी नवजात 24 घंटे में बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख में हुई थी बेचने की बात

SNMMCH से चोरी नवजात 24 घंटे में बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख में हुई थी बेचने की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसपी प्रभात कुमार पहुंचे अस्पताल, परिजनों से की मुलाकात, परिवार ने जताया आभार

शनिवार मध्यरात्रि की वारदात के बाद धनबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बच्चा सकुशल मां के सुपुर्द

धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (SNMMCH) से शनिवार की मध्य रात्रि चोरी हुए नवजात शिशु के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

धनबाद के SNMMCH से आदिवासी नवजात चोरी मामले में बड़ा खुलासा,
सोमवार की सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार स्वयं SNMMCH पहुंचे और बरामद नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चे की मां एवं परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की। नवजात की सुरक्षित बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली और धनबाद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
नवजात की मां सरिता देवी ने बताया कि बच्चे की चोरी के बाद पूरा परिवार सदमे में था और उम्मीदें टूटने लगी थीं, लेकिन पुलिस ने शिकायत मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में उनके बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। एसएसपी से मुलाकात के दौरान वह भावुक हो गईं और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
परिजनों से मुलाकात के बाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए SNMMCH परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी। अस्पताल में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए नई एवं मजबूत सुरक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!