लोयाबाद में प्रदूषण के खिलाफ मशाल जुलूस, 19 जनवरी 2026 को डीजीएमएस घेराव की चेतावनी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद / लोयाबाद :
लोयाबाद क्षेत्र में फैल रहे भीषण प्रदूषण, गैस रिसाव, आग और भू-धसान जैसी गंभीर समस्याओं के विरोध में सोमवार को नागरिक सुरक्षा मंच की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस एकड़ा पुल से शुरू होकर लोयाबाद–मदनाडीह होते हुए सेंद्रा तक पहुंचा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए।
थानेदार पर हमला करने वाले 4 आरोपी जेल भेजे गए, अन्य की तलाश जारी
मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकों का आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा भारी मात्रा में डस्ट प्रदूषण फैलाया जा रहा है, जिससे आम लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। क्षेत्र के बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं, वहीं कोयला क्षेत्र के कई शहर और गांव आग, भू-धसान और जहरीली गैस रिसाव की समस्याओं से जूझ रहे है।
धनबाद के SNMMCH से आदिवासी नवजात चोरी मामले में बड़ा खुलासा,
नागरिक सुरक्षा मंच ने जिला प्रशासन से केन्दुआ राजपूत बस्ती सहित अन्य प्रभावित इलाकों में गैस रिसाव की समस्या का शीघ्र समाधान करने, गैस रिसाव से हुई मौतों के आश्रितों को नौकरी और मुआवजा देने, डस्ट प्रदूषण पर अविलंब रोक लगाने, अकारण विस्थापन पर रोक लगाने तथा आग व भू-धसान से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इसके साथ ही मंच ने विगत वर्षों में आग, भू-धसान, जहरीली गैस रिसाव और पर्यावरण प्रदूषण से हुई घटनाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।
तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
नागरिक सुरक्षा मंच ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार द्वारा जांच समिति गठित कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो 19 जनवरी 2026 को केन्दुआ से पैदल मार्च कर हजारों लोग धनबाद स्थित डीजीएमएस मुख्यालय का घेराव करेंगे।
मशाल जुलूस में आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो, शंकर केशरी, बिनोद पासवान, राणा प्रताप चौहान, रौशन पासवान, सोनू झा, सतेंद्र नोनिया, बिभा सहाय, बिल्ला महतो, मनोज गुप्ता, चंदु रविदास, सुजीत रवानी, अजय गोप, जितू वर्णवाल, संतोष महतो, डिस्को ,रौशन पासवान, अजय महतो, सुरेश यादव ,राजू चौहान, अम्बे चौहान ,राममनोज पासवान, मनोज मुखिया, शमशेर आलम, राजू नोनिया, सतेंद्र चौहान, वीरेंद्र शर्मा, मांसु दास ,अमन साहनी, राजा चौहान, मंटू कुमार महतो ,गुड़िया देवी ,विभा सहाय, अजय चौहान, बेबी देवी, बबीता सरोज ,अवधेश सिंह, बिनोद सिंह ,प्रीतम नोनिया, शमशेर आलम महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।