युवक की अदा पर लड़कियां हो जाती थीं फिदा, दिल के साथ लुटा बैठती थीं ‘दौलत’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्यार और शादी का सपना दिखाकर महिलाओं से ठगी करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार
बोकारो से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक शातिर युवक अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों, सरकारी अफसर जैसी अदाओं और झूठी पहचान के सहारे महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। प्यार, शादी और सुरक्षित भविष्य का सपना दिखाकर वह न सिर्फ महिलाओं का दिल जीतता था, बल्कि भरोसा मिलते ही उनके कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाता था।
झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल तय, 16 IPS अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, SP रैंक बढ़ेगी
बैंक अधिकारी बनकर रचता था प्रेमजाल
एसपी के निर्देश पर सेक्टर-4 थाना पुलिस ने पटना जिले के फतुहा निवासी संकल्प कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से दोस्ती करता था और खुद को कभी बैंक अधिकारी तो कभी सरकारी अफसर बताता था। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल जाती और फिर शादी का झांसा देकर वह महिलाओं को पूरी तरह अपने भरोसे में ले लेता था।
कुख्यात अपराधी मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर, जेल में रहकर रच रहा था बड़ी साजिश
शादीशुदा महिला को बनाया शिकार
ऐसा ही एक मामला बियाडा कॉलोनी निवासी शादीशुदा महिला अंजली सिन्हा के साथ सामने आया। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद संकल्प ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और शादी का वादा कर महिला का भरोसा जीत लिया। कुछ दिनों बाद उसने महिला को यह कहकर बहकाया कि गहनों को बैंक लॉकर में रखना सुरक्षित रहेगा। भरोसे में आकर महिला ने अपने कीमती जेवर उसे सौंप दिए। इसके बाद आरोपी अचानक गायब हो गया और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।
हजारीबाग में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, कार, 27 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सिम कार्ड बरामद
ज्वैलर की मिलीभगत से गलाए जाते थे गहने
जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने सेक्टर-4 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पटना के फतुहा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस ठगी के खेल में आरोपी अकेला नहीं था।
जामताड़ा में दिनदहाड़े डकैती और गोलीबारी से दहशत, बालाजी ज्वेलर्स में दो लोगों को मारी गोली
ठगे गए जेवरात को गलाने के लिए कुरथा, फतुहा स्थित शशि ज्वेलर्स के मालिक सूर्यकांत सोनी की मदद ली जाती थी। गहनों को गलाकर छोटे-छोटे सोने के सिक्के बना दिए जाते थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।
तीन दिनों से लापता लोडर सुबोध कुमार सिन्हा का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
नकद और सोना बरामद, कई मामलों के खुलासे की उम्मीद
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 लाख 75 हजार रुपये नकद और करीब 22 ग्राम सोना बरामद किया है।
एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि संकल्प कुमार पहले भी इस तरह की कई ठगी की वारदातों में शामिल रहा है। वह सरकारी अधिकारी बनकर महिलाओं और युवतियों को शादी का झांसा देता था और मौका मिलते ही गहने लेकर फरार हो जाता था।
गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, थावे मंदिर चोरी कांड का खुलासा
पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद ठगी से जुड़े कई पुराने मामलों का भी खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह ठगी गिरोह कितना बड़ा है और अब तक कितनी महिलाएं इसकी शिकार बन चुकी हैं।