झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल तय, 16 IPS अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, SP रैंक बढ़ेगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : झारखंड पुलिस में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिलेगा। राज्य सरकार ने कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न रैंकों पर पदोन्नति देने की तैयारी पूरी कर ली है। इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या में इजाफा होगा।
सरकार द्वारा की जा रही इन पदोन्नतियों में कुछ अधिकारियों को परफॉर्मा प्रमोशन दिया जाएगा, जबकि कुछ को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड में शामिल किया जाएगा।
हजारीबाग में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, कार, 27 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सिम कार्ड बरामद
आईजी से एडीजी रैंक में प्रमोशन
मनोज कौशिक (बैच 2001) को आईजी से एडीजी रैंक में प्रोन्नति मिलेगी।
वर्तमान में वे आईजी सीआईडी और रांची जोनल आईजी के प्रभार में हैं।
कुख्यात अपराधी मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर, जेल में रहकर रच रहा था बड़ी साजिश
डीआईजी से आईजी रैंक में प्रमोशन
अनीश गुप्ता (2008 बैच) – परफॉर्मा प्रमोशन
एम. तमिलवानन (2008 बैच) – परफॉर्मा प्रमोशन
अजय लिंडा (2008 बैच)
(अनीश गुप्ता और एम. तमिलवानन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं)
एसपी से डीआईजी रैंक में प्रमोशन
किशोर कौशल (2012 बैच)
अखिलेश बी. वरियर (2012 बैच) – परफॉर्मा प्रमोशन
अंजनी कुमार झा (2012 बैच)
मो. अर्शी (2012 बैच)
आनंद प्रकाश (2012 बैच)
कुसुम पुनिया (2010 बैच) – दो वर्ष बाद एसीआर पूर्ण होने पर प्रमोशन
तीन दिनों से लापता लोडर सुबोध कुमार सिन्हा का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सीनियर सेलेक्शन ग्रेड की अनुशंसा
हुरदीप पी. जनार्दनन (2013 बैच)
निधि द्विवेदी (2013 बैच)
अंशुमन कुमार (2013 बैच)
प्रशांत आनंद (2013 बैच)
हरिलाल चौहान (2013 बैच)
प्रियंका मीणा (2013 बैच)
जामताड़ा में दिनदहाड़े डकैती और गोलीबारी से दहशत, बालाजी ज्वेलर्स में दो लोगों को मारी गोली
SP रैंक के पद बढ़ेंगे
इन पदोन्नतियों के बाद झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे जिला व राज्य स्तरीय पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलेगी।
सरकार के इस फैसले को पुलिस महकमे में अनुभव और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।