कुख्यात अपराधी मयंक सिंह छत्तीसगढ़ पुलिस की रिमांड पर, जेल में रहकर रच रहा था बड़ी साजिश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामगढ़
अमन साहू गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा उर्फ सुनील कुमार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दिन की रिमांड पर लिया है। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय में रिमांड याचिका दायर करने के बाद अदालत से अनुमति मिलते ही उसे छत्तीसगढ़ ले जाया गया।
हजारीबाग में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, कार, 27 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सिम कार्ड बरामद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मयंक सिंह पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। हाल ही में उस पर अपने गुर्गों के जरिए रेलवे साइडिंग से जुड़े एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।
पूछताछ में कबूला जुर्म
तीन दिनों से लापता लोडर सुबोध कुमार सिन्हा का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस और एटीएस की संयुक्त पूछताछ में मयंक सिंह ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके इकबालिया बयान के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने रेल अदालत से आदेश प्राप्त कर रामगढ़ कोर्ट में रिमांड याचिका दाखिल की। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि मयंक के वकीलों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका तक नहीं मिल सका।
जामताड़ा में दिनदहाड़े डकैती और गोलीबारी से दहशत, बालाजी ज्वेलर्स में दो लोगों को मारी गोली
जेल में रहकर भी बना रहा था अपराध की योजना
पुलिस मयंक सिंह को बेहद खतरनाक अपराधी मान रही है। जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद रहने के बावजूद वह पतरातू प्रखंड, भुरकुंडा, भदानीनगर और बरकाकाना क्षेत्रों में सक्रिय ठेकेदारों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। इस इनपुट के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी और कड़ी कर दी।
राँची में ओला कैब ड्राइवर से लूट की कोशिश, दो घंटे तक शहर में घुमाया, 34 हजार की वसूली
वकील ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मयंक सिंह के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने रायपुर उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस ने रिमांड याचिका पर आपत्ति जताने का अवसर नहीं दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 23 दिसंबर की रात जेल मैनुअल का उल्लंघन करते हुए मयंक को अचानक छत्तीसगढ़ शिफ्ट कर दिया गया।
फिलहाल इस मामले में रायपुर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।