SDPO के नेतृत्व में निलकुठी मोड़ पर बड़ी छापेमारी, अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
2 देशी पिस्टल, 4 जिंदा गोली, 3 मैगजीन, मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल बरामद

निरसा अनुमंडल के एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत निलकुठी मोड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बनाते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 2 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
टेलीग्राम–व्हाट्सएप से शुरू हुआ ठगी का जाल, बोकारो की इंजीनियर युवती से 9.40 लाख की साइबर ठगी
वरीय पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली थी कि निलकुठी मोड़ पर 5–6 अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर निरसा एसडीपीओ रजतमनी बाखला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां तीन मोटरसाइकिल खड़ी कर पांच व्यक्ति आपराधिक योजना बनाते हुए पाए गए। पुलिस वाहन देखते ही सभी आरोपी भागने लगे, जिसमें से चार अपराधियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।
45 दिन बाद खुला बरमसिया ओवरब्रिज, धनबाद को मिली बड़ी राहत
गिरफ्तार अपराधियों के नाम
शेख हाजीरूल (उम्र 24 वर्ष), पिता – शेख सफारूद्दीन
शेख दिलावर (उम्र 33 वर्ष), पिता – शेख ताहुत
सद्दाम अंसारी उर्फ भोलू (उम्र 22 वर्ष), पिता – सलाउद्दीन अंसारी
शेख आरिफ (उम्र 30 वर्ष), पिता – शेख सफारूद्दीन
(सभी निवासी – मदनपुर, थाना निरसा, जिला धनबाद)
वहीं फरार आरोपी का नाम शेख डालिम (उम्र 35 वर्ष), निवासी मदनपुर नीचे टोला, थाना निरसा बताया गया है, जिसका स्थायी पता वीरभूम, पश्चिम बंगाल है।
केंदुआ में पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग
बरामदगी का विवरण
शेख हाजीरूल के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल (2 जिंदा कारतूस सहित)
सद्दाम अंसारी उर्फ भोलू के पास से एक देशी पिस्टल (2 जिंदा कारतूस व एक खाली मैगजीन)
दो मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे निरसा क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में लूटपाट की योजना बना रहे थे।
सौरव सिंह पर गोलीबारी: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, चार नामजद पर FIR
इस संबंध में एमपीएल ओपी कांड संख्या 630/25 के तहत
धारा 310(4)/310(5)/317(5) BNS एवं 25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह जानकारी एसडीपीओ रजतमनी बाखला ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
छापामारी दल में निरसा व चिरकुंडा अंचल के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।