बोकारो में जघन्य हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी पब्लिक, राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठे सवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो :
बोकारो में अपहरण के बाद हुई जघन्य हत्या को लेकर आम जनता का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा है। इस अमानवीय हत्याकांड को लेकर जहां पूरा शहर गुस्से में है, वहीं समाचार लिखे जाने तक अधिकांश राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की चुप्पी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। समाजसेवी संगठनों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को छोड़कर इस कांड में शामिल 06 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी भी शामिल है।

अपहृत जयंत सिंह की लाश बरामद, आरोपी विनोद खोपड़ी पुलिस हिरासत में – एसपी
इस कांड की शुरुआत 08 दिसंबर को होती है, जब विनोद खोपड़ी के एक करीबी और जयंत सिंह के बीच किसी मुद्दे को लेकर तनाव उत्पन्न हुआ। इसके बाद विनोद खोपड़ी ने जयंत सिंह को फोन किया। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गंभीर रूप ले लिया।
धनसार में जमीन माफियाओं का तांडव, प्रशासन के सामने रैयत परिवार पर जानलेवा हमला
10 दिसंबर को जयंत सिंह का अपहरण कर लिया गया।
जयंत सिंह, बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-08A, आवास संख्या 2197 के निवासी थे।
अपहरण के बाद जयंत की पत्नी अमृता सिंह ने हरला थाना में कांड संख्या 185/2025 दर्ज कराई, जिसमें विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी और मुकेश राय को नामजद आरोपी बनाया गया।
तोपचांची में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि मुख्य आरोपी विनोद खोपड़ी एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने ओडिशा के भुवनेश्वर गया हुआ था। बोकारो पुलिस ने उसे 14 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे हिरासत में लिया।
धनबाद रेल स्टेशन के बाहर रेलवे शोपीस के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
हिरासत में पूछताछ के दौरान विनोद खोपड़ी ने पूरे हत्याकांड का राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 15 दिसंबर को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया मोड़ के पास खाई से जयंत सिंह का शव बरामद किया।
शव की हालत ने बढ़ाया आक्रोश
बरामद शव की स्थिति अत्यंत भयावह थी।
स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार—
शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था
एक आंख निकली हुई थी
एक कान काटे जाने की चर्चा है
समर्थकों का आरोप है कि मृतक के अंडकोष भी काटे गए थे
इस वीभत्स दृश्य को देखकर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।
अन्य आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस के समक्ष इसके बाद इस कांड में शामिल दिव्यांशु, संजय कुमार, आनंद और संजय ने 15 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर दिया।
इसके अलावा पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जो जयंत का करीबी होने के बावजूद इस जघन्य हत्याकांड में विनोद गैंग की मदद कर रहा था।
16 दिसंबर की सुबह, जयंत सिंह का शव देख आक्रोशित लोगों ने बोकारो स्टील सिटी के नया मोड़ पर सड़क जाम कर दिया।
हालांकि आंदोलन में कुछ भाजपा और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी देखी गई, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पब्लिक की प्रमुख मांगें
आंदोलन कर रहे लोगों की प्रमुख मांगें हैं—
सेक्टर-06 में BSL की जमीन पर अवैध रूप से बने विनोद खोपड़ी के फार्महाउस को तत्काल ध्वस्त किया जाए
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए
आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दी जाए
समाचार प्रकाशित किए जाने तक सड़क जाम और आंदोलन जारी है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।