पुटकी बलिहारी में आजसू पार्टी का धरना, केंदुआ घटना को लेकर जताया आक्रोश

पुटकी बलिहारी में आजसू पार्टी का धरना, केंदुआ घटना को लेकर जताया आक्रोश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के पुटकी स्थित पुटकी बलिहारी एरिया में आजसू पार्टी की ओर से केंदुआ में बीते दिनों हुई घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो और नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

धनबाद रेल स्टेशन के बाहर रेलवे शोपीस के पास लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि केंदुआ में घटी घटना डीजीएमएस और बीसीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जबकि इसको लेकर कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। इसका खामियाजा आम जनता को अपनी जान और माल से चुकाना पड़ रहा है।
ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण – गौतम कुमार मंडल

मंटू महतो ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आजसू पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

बरवाअड्डा कृषि बाजार स्थित पुराने थाना भवन में गोविंदपुर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का शुभारम्भ

वहीं नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने कहा कि केंदुआ सहित पूरे क्षेत्र में लोगों की जान-माल की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।

गोमो में कोबरा ने ली युवक की जान, इलाके में पसरा मातम

धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल और डीजीएमएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मांग पत्र के माध्यम से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।

About Author

error: Content is protected !!