स्पर्श अमृत’ के तहत भुइयाचित्रो में कंबल वितरण: स्वर्गीय ग़फ़ूर की स्मृति में 25 जरूरतमंदों को राहत

‘स्पर्श अमृत’ के तहत भुइयाचित्रो में कंबल वितरण: स्वर्गीय ग़फ़ूर की स्मृति में 25 जरूरतमंदों को राहत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भुइयाचित्रो (झारखंड):
सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से फ़ील4यू फाउंडेशन द्वारा संचालित शीतकालीन सेवा प्रोजेक्ट “स्पर्श अमृत” के अंतर्गत शुक्रवार को भुइयाचित्रो गांव में 25 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

धनबाद में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, 1373 वाहनों की हुई जांच

यह सेवा कार्य श्रीमती सलमा जी द्वारा उनके स्वर्गीय पति ग़फ़ूर की पुण्य स्मृति में दान स्वरूप किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस पहल को मानवीय संवेदना और सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए सराहना की।

ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण – गौतम कुमार मंडल

कार्यक्रम में फ़ील4यू फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं संस्थापक श्री मो. नासिर शाह नाज़ी, सीईओ श्री बिसनारायण, साजिया, सानिया, सबाना, मुर्शीद, निशु, ज़ाहिदा, सबनम, नजीना, रोशनी, सावित्री, गुड़िया, ज़रीना, रुकैय्या, वार्ड सदस्य सैय्यद अली, हिदायत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

बरवाअड्डा कृषि बाजार स्थित पुराने थाना भवन में गोविंदपुर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का शुभारम्भ

इस अवसर पर सीईओ श्री बिसनारायण ने कहा कि
“स्पर्श अमृत परियोजना का उद्देश्य सर्दी के मौसम में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा, सम्मान और संवेदना के साथ सहायता पहुंचाना है।”

राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन

वहीं फ़ील4यू फाउंडेशन के संस्थापक श्री मो. नासिर शाह नाज़ी ने कहा कि
“यह पहल स्वर्गीय ग़फ़ूर की स्मृति को समर्पित एक मानवीय प्रयास है, जिसे फ़ील4यू फाउंडेशन आगे भी निरंतर विस्तार देगा।”

फ़ील4यू फाउंडेशन की ओर से जानकारी दी गई कि स्पर्श अमृत परियोजना के तहत आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी कंबल एवं शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!