लोयाबाद पाँच नंबर के ग्रामीणों ने राम अवतार आउटसोर्सिंग की ओबी ट्रांसपोर्टिंग को किया ठप

लोयाबाद पाँच नंबर के ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राम अवतार आउटसोर्सिंग की ओबी ट्रांसपोर्टिंग की गई ठप

लोयाबाद/धनबाद:
लोयाबाद पाँच नंबर के ग्रामीणों ने गुरुवार को ओबी डंपिंग से उड़ रही धूल, स्थानीयों को रोजगार, और डंपिंग से क्षतिग्रस्त शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण जैसी मांगों को लेकर कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी की ओबी ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह रोक दिया।

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट रोड पर दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान, चैंबर ने जताया विरोध

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कंपनी के निदेशक आदित्य सिंह और प्रबंधक अंकित सिंह का घेराव किया।
वार्ता के बाद कंपनी प्रबंधन ने शनिवार को बैठक कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी

दोपहर करीब 1 बजे धूलकण से परेशान ग्रामीणों ने मो. इरशाद आलम के नेतृत्व में ओबी डंप कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि —
“यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो लोयाबाद पांच नंबर में ओबी डंप नहीं करने दिया जाएगा।”

धनबाद: बस स्टैंड रोड पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण पर गिरी गाज़

कंपनी और विवाद—साथ जैसे छूटता ही नहीं!

राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है भूमि पूजन के दिन से ही कंपनी चर्चा में रही है।
यहाँ समय-समय पर रोजगार को लेकर प्रदर्शन प्रदूषण के खिलाफ आंदोलन हेवी ब्लास्टिंग से होने वाली परेशानी और बार-बार होने वाली हाइवा दुर्घटनाएँ जैसे मुद्दे सामने आते रहे हैं।

एसएसपी ने लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई

पिछले 6 महीनों में 3 बार हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, फिर भी डीजीएमएस की ओर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विरोध में शामिल रहे ग्रामीण

मो. इरशाद आलम, शांति देवी, पूनम देवी, सूरजमणि देवी, समकली देवी, बीरेंद्र पासवान, शमशाद आलम, राजकुमार, कन्हाई बाउरी, जीवा मल्लाह, चन्दन पासवान, मो. वसीम, मो. राज, रामचंद्र, अलाउद्दीन, जितेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण विरोध में शामिल हुए।

About Author

error: Content is protected !!