सड़क हादसे में युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर किया फोरलेन सड़क जाम

सड़क हादसे में युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर किया फोरलेन सड़क जाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 34 वर्षीय हीरालाल देव की मौके पर ही मौत हो गई। वे बालीडीह स्थित बियर फैक्ट्री से काम कर लौट रहे थे, तभी अचानक एक भैंस के सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक असंतुलित हो गई और पीछे से आ रहे भारत पेट्रोलियम के टैंकर (WB19M-0867) ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर चालक ने भैंस को बचाने की कोशिश की, लेकिन बाइक पर सवार हीरालाल को कुचल दिया।

लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बोकारो-रामगढ़ फोरलेन (NH) की एक लेन को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने टैंकर को भी पकड़कर सड़क पर खड़ा कर दिया। वे मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग कर रहे थे।

मौके पर बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास और सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंचे, लेकिन लोग समझाने के बावजूद हटने को तैयार नहीं हुए।

बाद में चास बीडीओ प्रदीप कुमार और दंडाधिकारी सत्यबला के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम हटाया। हालांकि एक लेन खुले होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित नहीं हुआ।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हीरालाल देव अपने पीछे एक 12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।

 

About Author

error: Content is protected !!