बीसीसीएल सलानपुर प्रोजेक्ट के पास अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़, INTUC नेता की तत्परता से हुई कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाघमारा : बीसीसीएल एरिया-3 के सलानपुर प्रोजेक्ट क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। यह कार्रवाई INTUC धनबाद जिला उपाध्यक्ष संजित नोनिया द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों को ट्वीट कर अवगत कराने के बाद की गई। उनकी तत्परता और सक्रियता से इस अवैध धंधे पर तत्काल रोक लगी।
जैसे ही कोयले के अवैध भंडारण की सूचना मिली, बीसीसीएल के नोडल अधिकारी अपनी टीम और वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने कोयले से भरी कई बोरियों को जब्त कर लिया। सूत्रों की मानें तो यह कोयला अवैध खनन कर निकाला गया था और छुपाकर भंडारण किया जा रहा था।
CISF पर उठे सवाल
मौके पर CISF के जवान भी मौजूद थे, पर इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है—जब खनन क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF की है, तो आखिर कैसे कोयला माफिया बेखौफ होकर अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियाँ लंबे समय से जारी हैं, लेकिन अब प्रशासनिक सतर्कता बढ़ने से ऐसे मामलों पर धीरे-धीरे शिकंजा कसा जा रहा है।
INTUC नेता की भूमिका सराहनीय
INTUC के जिला उपाध्यक्ष संजित नोनिया की सक्रियता और सोशल मीडिया पर किए गए लगातार ट्वीट ने अधिकारियों को जागरूक किया, जिसके चलते यह कार्रवाई संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि इस तरह के काले धंधे पर लगाम लगाना जरूरी है ताकि बीसीसीएल को हो रहे राजस्व नुकसान को रोका जा सके।