उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण सड़क हादसा – बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन बेकाबू होकर सरयू नहर में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने गाड़ी को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सीधा नहर में जा गिरा। ड्राइवर की लापरवाही और सड़क पर बैरिकेडिंग की कमी जैसी बातें सामने आ रही हैं।
शोक की लहर:
पूरे गांव में मातम का माहौल है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा देने की घोषणा की है और हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Prime News 24 परिवार की ओर से शोक संवेदना – हम इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति दे।