झारखंड CID ने 2.99 करोड़ की साइबर ठगी मामले में अपराधी को किया गिरफ्तार

झारखंड CID ने 2.99 करोड़ की साइबर ठगी मामले में अपराधी को किया गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड CID की साइबर सेल ने 2.99 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी दिनेश कुमार है, जो जमशेदपुर का ही रहने वाला है।

CID को आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने जमशेदपुर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित व्यक्ति को टेलीग्राम के ज़रिए Global India साइट के एक लिंक
🔗 https://cboe&qwy-pages-dev/
पर क्लिक करवाया, जिसके बाद शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज में एक फर्जी ऑनलाइन अकाउंट खोल दिया गया।

इसके बाद मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का झूठा वादा करके, अलग-अलग बैंक खातों में कुल 2.99 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। ये पूरा मामला सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

CID की यह कार्रवाई राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। साथ ही, एजेंसियों ने आम जनता को भी सतर्क रहने और किसी अनजान लिंक पर क्लिक ना करने की चेतावनी दी है।

 

About Author

error: Content is protected !!