झारखंड में आसमानी बिजली का कहर, 5 लोगों की मौत – कई जिलों में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में आसमानी बिजली का कहर, 5 लोगों की मौत – कई जिलों में 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची। झारखंड में मानसून के सक्रिय होते ही एक बार फिर आसमानी आफत ने कहर बरपाया है। शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक बच्ची सहित कुल 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 13.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। रांची समेत झारखंड के करीब 12 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

अलर्ट जारी जिलों के नाम:

गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और बोकारो।

इन जिलों में सोमवार को भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलें, पेड़ के नीचे न खड़े हों और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों में शरण लें।

बारिश की गति में थोड़ी राहत, लेकिन फिर जोर पकड़ेगा मानसून

मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार और बुधवार को बारिश की रफ्तार में कुछ कमी आने की संभावना है, क्योंकि राज्य के ऊपर बना मानसूनी सिस्टम अब कुछ कमजोर पड़ रहा है।

हालांकि, 8 जुलाई से मौसम कुछ साफ रह सकता है, लेकिन 10 जुलाई से फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा और पूरे झारखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा।

सरकारी अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान को गंभीरता से लें और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें।

About Author

error: Content is protected !!