गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट से बड़ा हादसा: एक युवक की मौत, छह घायल

गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान करंट से बड़ा हादसा: एक युवक की मौत, छह घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घोड़थम्भा, गिरिडीह | Prime News 24
गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के चांगोंसिंघा गांव में रविवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। स्टील का ताजिया जैसे ही जुलूस के साथ गांव के रास्ते से गुजर रहा था, वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार से टकरा गया।

तेज करंट लगते ही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में पसरा मातम, उठे लापरवाही पर सवाल

इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाईटेंशन तार की ऊंचाई बहुत कम थी और पहले भी इस पर शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन जांच में जुटा, मदद का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। जांच शुरू कर दी गई है और बिजली विभाग से रिपोर्ट तलब की गई है। प्रशासन ने पीड़ितों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Prime News 24 पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

About Author

error: Content is protected !!