धनबाद को मिलेगी बड़ी सौगात, लिलोरी मंदिर के पास बनेगा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, बढ़ेगा रोजगार और यातायात सुविधा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/कतरास: कोयलांचल का हृदयस्थली कहा जाने वाला कतरास अब विकास की एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। कतरास के बाघमारा अंचल स्थित लिलोरी मंदिर के पास, एनएच-32 से सटे 12 एकड़ जमीन पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए राज्य सरकार ने जमीन निशुल्क उपलब्ध करा दी है और निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इस बस टर्मिनल का निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा कराया जाएगा। बाघमारा अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो ने भूमि का चयन कर संबंधित विभागों को जमीन उपलब्ध कराई है और इसकी रिपोर्ट भी समर्पित कर दी गई है।

क्या होगा फायदा?

बेहतर कनेक्टिविटी: टर्मिनल ऐसी जगह बन रहा है, जहां से झारखंड और अन्य राज्यों के लिए सीधी बस सेवा संभव होगी।

रोजगार के अवसर: निर्माण कार्य से लेकर संचालन तक में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

यातायात का विस्तार: धनबाद शहर और आसपास के क्षेत्रों से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

आर्थिक विकास: आसपास के क्षेत्रों में व्यवसाय और व्यापार को गति मिलेगी।

आने वाले समय में:

धनबाद के विकास के लिए यह टर्मिनल एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह परियोजना न केवल यातायात की सुविधा को बेहतर बनाएगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगी।

About Author

error: Content is protected !!