धनबाद DCLR कार्यालय में ₹15,000 घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को गुरुवार को एक और बड़ी सफलता मिली। भूमि सुधार उपसमाहर्ता (DCLR) कार्यालय में पदस्थापित एक कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

जमीन से जुड़ी फाइल को बढ़ाने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत

सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता का म्युटेशन आवेदन पहले अस्वीकृत कर दिया गया था। जब उसने दोबारा प्रक्रिया शुरू की, तो कंप्यूटर ऑपरेटर ने फाइल को आगे बढ़ाने के बदले ₹15,000 की मांग की। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB को दी।

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, घात लगाकर मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के तुरंत बाद कार्यालय में अफरातफरी मच गई।

दस्तावेजों की जांच और पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद ACB टीम ने कार्यालय में दस्तावेजों की तलाशी ली। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संबंधित संचिकाएं खंगाली जा रही हैं, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

ACB की कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप

एसीबी की इस कार्यवाही ने न केवल रिश्वतखोर कर्मचारियों में दहशत फैला दी है, बल्कि यह सवाल भी उठाया है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार किस हद तक फैला हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!