बाइक चोर गिरोह का खुलासा: झरिया से चोरी की 21 बाइक बरामद, 5 अपराधी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए धनबाद पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने झरिया क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी की 21 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर झरिया के एक गैरेज में उन्हें मॉडिफाई कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिंदरी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया।
5 जगहों पर एक साथ छापेमारी
गठित टीम ने झरिया और आसपास के 5 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गैरेज से बाइक के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए जाने के सबूत भी मिले। अपराधियों द्वारा इन बाइकों को अलग-अलग पहचान देकर बाजार में बेचा जा रहा था।
गिरफ्तार अपराधियों के नाम व विवरण:
1. मो० आरिफ अंसारी उर्फ आरिफ गद्दी (26 वर्ष), निवासी फुलारीबाग, थाना झरिया, धनबाद
2. छोटू कुमार उर्फ छोटू पंडित (18 वर्ष), निवासी लिलोरी पथरा, बालूगढवा, थाना झरिया, धनबाद
3. सूरज कुमार (20 वर्ष), मूल निवासी लखीसराय, बिहार; वर्तमान पता लिलोरी पथरा, धनबाद
4. मो० असलम (47 वर्ष), निवासी हुसैनी मुहल्ला, करमाटांड, जामताड़ा
5. जागो उर्फ जगदीश भुईया (58 वर्ष), निवासी मोहरी बांध, घनुआडीह, धनबाद
बरामद सामग्री:
चोरी की मोटरसाइकिल – 21
मोबाइल फोन – 2
इस मामले में झरिया थाना में कांड संख्या-174/25 दर्ज कर BNS की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की बाइकों का नेटवर्क किन जिलों या राज्यों तक फैला हुआ था।