धनबाद पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

धनबाद पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: सुदामडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस ने संभावित अपराध को समय रहते टाल दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिभर साइड स्थित एक खाली क्वार्टर में छापेमारी की, जहां कुछ अपराधियों के जुटने की खबर थी।

छापेमारी दल ने मौके से शिवनंदन वर्मा नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, फरवरी 2025 में सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार मेन रोड पर हुई लूट की घटना में भी इसकी संलिप्तता पाई गई थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जो हथियार आज बरामद हुआ, वह उसी लूटकांड में इस्तेमाल किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: शिवनंदन वर्मा

पिता: दामोदर प्रसाद वर्मा

निवासी: जामाडोबा, थाना जोरापोखर, जिला धनबाद

बरामदगी:

देशी पिस्तौल – 01

पुलिस ने सुदामडीह थाना में कांड संख्या 55/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!