गौमाता को बचाने की कोशिश में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, MP के गुना में कुएं में घटी दर्दनाक घटना

गौमाता को बचाने की कोशिश में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, MP के गुना में कुएं में घटी दर्दनाक घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। धरनावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में गाय के बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण यह हादसा हुआ।

पूरा मामला उस वक्त शुरू हुआ जब एक बछड़ा कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक युवक कुएं में उतरा, लेकिन नीचे पहुंचते ही उसकी सांस फूलने लगी और वह बेहोश हो गया। फिर उसे बचाने के लिए एक-एक करके पांच और लोग कुएं में उतरे। लेकिन वे सभी भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। अभी तक दो शवों को कुएं से बाहर निकाला जा चुका है और अन्य शवों को निकालने का प्रयास जारी है।
एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में किसी तरह की जहरीली गैस मौजूद थी, जिससे दम घुटने जैसी स्थिति बन गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि किसी भी बचाव कार्य के दौरान सुरक्षा के उपाय कितने ज़रूरी हैं। Prime News 24 की अपील है कि ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें और बिना सुरक्षा उपकरणों के खुद से जोखिम न लें।

About Author

error: Content is protected !!