शाहजहांपुर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड डॉ. नफीस गिरफ्तार

शाहजहांपुर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड डॉ. नफीस गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शाहजहांपुर (यूपी): जिले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नकली नोट बनाने और उन्हें बाजार में खपाने का काम कर रहा था। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड डॉ. नफीस अहमद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4.61 लाख रुपये के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी डॉ. नफीस अहमद पेशे से पैथोलॉजिस्ट है। वह अपने दो साथियों पंकज गंगवार और निखिल मिश्रा के साथ मिलकर नकली नोटों का कारोबार कर रहा था। तीनों आरोपी शाहजहांपुर में किराए पर रहने के लिए पहुंचे थे और यहीं अपना नकली नोट छापने का सेटअप लगाने की तैयारी में थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 500 रुपये के 840 नकली नोट, 100 रुपये के 370 नोट, 50 रुपये के 64 और 20 रुपये के 40 नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन और नोट कटिंग पेपर भी जब्त किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कोरोना काल के दौरान वे बेरोजगार हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने यह गैरकानूनी धंधा शुरू किया। उन्होंने बताया कि नकली नोट छापने के बाद वे उन्हें छोटे व्यापारियों के बीच चला देते थे। गिरोह के सदस्य कार के भीतर बैठकर भी नकली नोट तैयार कर लेते थे।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुरादाबाद निवासी डॉ. नफीस अहमद, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) निवासी पंकज गंगवार और शाहजहांपुर निवासी निखिल मिश्रा शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!