भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह के घर में चोरी, लाखों की ज्वेलरी और नकदी ले उड़े चोर

भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह के घर में चोरी, लाखों की ज्वेलरी और नकदी ले उड़े चोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरा (बिहार):
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित दूसरे घर में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना उस वक्त हुई जब घर में केवल पवन सिंह के सास-ससुर मौजूद थे। चोर खिड़की खोलकर घर के अंदर घुसे और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के न्यू मारुति नगर की है। चोरी की सूचना सबसे पहले पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने पुलिस को दी। उन्होंने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और एसपी से भी बात कर पूरे मामले की जानकारी दी।

रानू सिंह ने यह भी बताया कि इसी घर में पवन सिंह का रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है, मगर चोर वहां तक नहीं पहुंचे। वे केवल नीचे के हिस्से से ही सारा सामान चुरा कर भाग गए।

चोरी गए सामानों में शामिल हैं:

दो कंगन

लक्ष्मी चेन

नवाबी चेन

मंगलसूत्र

दो सिकड़ी

दो अंगूठी

चार जोड़ा छागल

15 हजार रुपये नकद

30 राइफल की गोलियां

हालांकि राहत की बात यह रही कि चोर राइफल नहीं ले जा सके।

पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि सुबह जब दरवाजा खोलने की कोशिश की गई, तो वह नहीं खुला। उन्हें शक हुआ और जब उनके पति ने गली से जाकर देखा, तो पता चला कि चोरी हो चुकी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।

फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!