कापासेड़ा कोलयरी में तेज आवाज के साथ धंसी चाल, कई के दबे होने की असंका,

धनबाद : निरसा के मुगमा स्थित इसीएल कापासारा बंद खदान में भू धसान,लगभग 300से 400 फिट में भू धशान सूचना पर पहुची पुलिस, निरसा एसडीपीओ के साथ CO पहुचे,सूत्रों के अनुसार निरसा थाना की मिली भगत से बड़े पैमाने पर हो रहा था अवैध उत्खनन, स्थानीय अवैध भट्टो में खपाया जाता था कोयला, मामला निरसा थाना क्षेत्र का ।।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा : ईसीएल की बंद पड़ी कापासारा कोलियरी में रावण चढ़ाई के समीप मंगलवार को जोरदार आवाज के साथ चाल धंस गई. घटना में दर्जनों लोगों के दबने की आशंका है. कुछ की मौत होने की भी स्थानीय लोगों में चर्चा है. हालांकि, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किसी की मौत से इंकार किया है. चाल धंसने की सूचना पर एग्यारकुंड अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार मरांडी एवं निरसा एसडीपीओ रजत मनिक बाखला, निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, एमपीएल ओपी प्रभारी योगेन्द्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. अधिकारी कोलियरी के अवैध मुहाने को देखकर चकित रह गए. कहा कि इस मुद्दे पर ईसीएल प्रबंधन से बात की जाएगी।

एग्यारकुंड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी व निरसा एसडीपीओ रजत मनिक बाखला ने कहा कि घटना में अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. ईसीएल प्रबंधन से वार्ता कर आगे की रणनिति तैयार की जाएगी. दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि कोयला की चोरी व अवैध खनन पर रोक के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे. अवैध कोयला कारोबार में लिप्त भट्ठा संचालकों पर भी कार्रवाई होगी. बताया गया कि खदान में सैकड़ों मजदूर अवैध खनन कर रहे थे, तभी तेज आवाज के साथ चाल धंस गई. ऐसे में अवैध खनन में शामिल लोगों की मौत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

About Author

error: Content is protected !!