धनबाद में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; आरोपी फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भवानी सिंह नामक युवक पर 27 वर्षीय पिंटू पासवान को पिस्टल से गोली मारने का आरोप है। गोली पिंटू की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया।
त
बताया जा रहा है कि भवानी सिंह और पिंटू पासवान के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भवानी सिंह ने पिस्टल निकालकर पिंटू पासवान पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इनमें से एक गोली पिंटू की जांघ में जा लगी।

गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोन्दूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।
गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पुराना विवाद था और इसी विवाद के दौरान गोलीबारी हुई।
घटना के बाद आरोपी भवानी सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना की पूरी वजह और वारदात में इस्तेमाल हथियार के संबंध में और जानकारी सामने आ सकती है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।