CSC केंद्रों को बेहतर बनाने की पहल, निरीक्षण के दौरान VLE को दिए जरूरी निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका। CSC केंद्रों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को दुमका प्रखंड के आसनसोल एवं लखी कुंडी पंचायत क्षेत्र में विभिन्न CSC केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण EDM दुमका श्री अमरदीप हांसदा के नेतृत्व में किया गया।

निरीक्षण के दौरान CSC केंद्रों की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली, CSC Branding तथा Jharsewa से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। आसनसोल पंचायत क्षेत्र के अधिकांश CSC केंद्रों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। वहीं, कुछ केंद्रों पर पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित VLE को समयबद्ध तरीके से सुधार करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान VLE को निर्देश दिया गया कि CSC केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखें। केंद्र पर Rate Chart स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, Jharsewa Application Register को नियमित रूप से अपडेट रखें तथा सभी आवेदनों की सही तरीके से Entry सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि CSC केंद्रों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा। EDM, BDO, CO, CI अथवा जिला प्रशासन की टीम द्वारा किसी भी समय CSC केंद्रों का निरीक्षण किया जा सकता है।

सभी VLE को अपनी Jharsewa ID एवं CSC ID का नियमानुसार उपयोग करने तथा आवेदन एवं संबंधित अभिलेखों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्ट — किशोर कुमार मंडल

दुमका

About Author

error: Content is protected !!