निरसा के पीजी लॉज में देह व्यापार के आरोप, हंगामे के बाद दो जोड़े फरार; पुलिस ने लॉज किया सील

निरसा के पीजी लॉज में देह व्यापार के आरोप, हंगामे के बाद दो जोड़े फरार; पुलिस ने लॉज किया सील

स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस की कार्रवाई, CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा: धनबाद के निरसा स्थित पुराने थाना क्षेत्र के समीप एक लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने के आरोप के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामे के बाद दो युवक-युवती मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुराने थाना के पास स्थित पीजी लॉज में पिछले करीब एक वर्ष से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थीं। सोमवार को लोगों ने लॉज में मौजूद दो युवक-युवती को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की के बीच वे वहां से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लॉज को सील कर दिया और कमरे व मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान और सजने-संवरने से जुड़े उपकरण मिलने की भी सूचना है। इसके बाद पुलिस ने लॉज संचालक के घर पर भी छापेमारी की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। ध्यान रहे कि देह व्यापार के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही होगी।

About Author

error: Content is protected !!